विटामिन डी की कमी है तो डाइट में शामिल करलें बस ये 4 चीजें

विटामिन डी की कमी है तो डाइट में शामिल करलें बस ये 4 चीजें

सेहतराग टीम

हमारे शरीर के लिए प्रोटिन और विटामिन काफी जरूरी है। वहीं विटामिन सेहत के लिए अति आवश्यक है। वैसे सभी प्रकार के विटामिन हमारी सेहत के लिए जरूरी हैं लेकिन शरीर की हड्डियों के मजबूती के लिए विटामिन- डी आवश्यक होता है। ये विटामिन सूर्य की रोशनी से हम ले सकते हैं। लेकिन बदलते समय के साथ लोगों के लिए ये संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में हमें इस विटामिन की कमी को अपने भोजन के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं की हमे रोजाना क्या खाना चाहिए जिससे विटामिन डी की कमी पूरी हो सके।

पढ़ें- ये फूड्स खाएं, दूर होगी शरीर की सुस्ती और थकान

विटामिन डी के लिए खाएं ये फूड्स (Best Vitamin D Rich Foods in Hindi):

संतरा

वैसे तो कई फलों में विटामिन डी होता है। इन्हीं फलों में से एक फल संतरा है। संतरे में हड्डियों के मजबूत करने वाले खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। ये शरीर की एनर्जी और मजबूती देने के लिए जरूरी होता है। इसके साथ ही संतरे में विटामिन सी, फोलेट, पोटैशियम होता है। इसलिए अगर आप रोजाना एक गिलास संतरे का जूस पीएंगे तो आपके शरीर में कभी भी विटामिन डी की कमी नहीं होगी। अगर आपको बाजार में संतरा नहीं मिले तो आप बाजार से पैक्ड जूस खरीदकर पी सकते हैं।   

अंडा भी खाएं

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि अंडे में भी विटामिन डी होता है। अंडे के सफेद वाले हिस्से में विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए आप अगर रोजाना एक अंडा भी खाएं तो आपको शरीर में विटामिन डी की कभी कमी नहीं होगी।    

मशरूम

मशरूम में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी होता है। बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि अलग अलग किस्म के मशरूम में विटामिन डी की अलग अलग मात्रा होती है। ऐसे में अगर आप मशरूम का सेवन करें तो शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होगी। 

रोजाना पीएं गाय का दूध

 दूध भी विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है। गाय का दूध सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही दूध में कैल्शियम भी होता है जो शरीर के लिए जरूरी होता है। अगर आप एक गिलास दूध पिएंगे तो उससे आपको विटामिन डी की एक चौथाई मात्रा मिल जाती है।

इसे भी पढ़ें-

चेहरे के सफेद दानों से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों से करें उनकी छुट्टी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।